कांवरिया के भेष में स्टेशन पर घूम रहा शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार
मुंगेर, अगस्त 26 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों की बढ़ती भीड़ का फायदा उठाकर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर अपराधी को आरपीएफ की सीआईबी टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कांवरिया का भेष धारण कर यात्रियों के बीच घूम रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से तीन चोरी के एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई गई है। गिरफ्तार मोबाइल चोर मुंगेर जिला के बरियारपुर थाना क्षेत्र खड़िया निवासी स्व. राजाराम पासवान का पुत्र मनीष कुमार पासवान है। इस बावत आरपीएफ इंस्पेक्टर सुजीत कुमार यादव ने बताया कि सीआईबी इंस्पेक्टर एसके सुधा के नेतृत्व में टीम जमालपुर स्टेशन पर गश्ती तेज की गई थी। तभी सूचना मिली कि एक शातिर टीओपीबी अपराधी जमालपुर रेलवे स्टेशन पर कांवरिया के भेष में घूम रहा है।
गिरफ्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.