कांवरिया की हत्या के विरोध में जनकपुरधाम में बेमियादी कर्फ्यू
सीतामढ़ी, जुलाई 30 -- जनकपुरधाम। कांवरिया जत्थे पर रविवार रात हुए पथराव और उसके बाद भड़की हिंसा के विरोध में मधेश प्रदेश में गुरुवार को उग्र प्रदर्शन हुआ। इस हिंसा में 24 वर्षीय कांवरिया जय प्रकाश मेहता की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि एक दर्जन से अधिक कांवरिया घायल हुए थे। घटना के विरोध में जनकपुरधाम में हिंदू सम्राट सेना, नेपाल हिंदू स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, साधु-संतों और बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया। हालात बिगड़ने पर धनुषा जिला प्रशासन ने दोपहर तीन बजे से जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका क्षेत्र में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया। स्थिति पर नियंत्रण के लिए शहर में नेपाली सेना फ्लैग मार्च कर रही है। यह भी पढ़ें- फिर क्यों सुलग उठा नेपाल: कई शहरों में सांप्रदायिक हिंसा, आगजनी-पथराव; अब तक 3 की मौत जनकपुरधाम के जानकी चौक,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.