कांवरिया की गोली मारकर हत्या में केस
मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- पारू। गोसाई टोला निवासी गोलू कुमार की गोली मारकर हत्या मामले में पिता रवींद्र सिंह ने मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रवींद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि गोलू 16 अगस्त की शाम कांवरियों के साथ धरफरी गांव स्थित गंडक नदी से जल लेकर बाबा गरीबनाथ स्थान जा रहा था। ब्रह्मपुरा खखन गांव के समीप कांवरिया समूह में शामिल किसी ने पुत्र को गोली मार दी। इलाज के दौरान गोलू की मौत हो गई। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.