भागलपुर, अप्रैल 6 -- कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के बकसपुरा से गंगा स्नान कर जल भरने आए कांवरिया का अजगैवीनाथ मंदिर घाट से चौकी पर रखे बैग को उचक्कों ने उड़ा लिया। कांवरिया सुरेन्द्र यादव ने इस मामले में थाना से शिकायत की है। कांवरिया ने बताया कि बैग में मोबाइल, पर्स, नगदी 5200 रुपये, एटीएम, पैन कार्ड आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...