बुलंदशहर, मई 10 -- नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक गुरुवार को अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में गांव कावरा स्थित कान्हा गौशाला में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 15 किलोवाट क्षमता का सोलर ऊर्जा प्लांट लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।पालिका अधिकारियों के अनुसार गौशाला में बिजली संबंधी समस्याओं को दूर करने तथा ऊर्जा की बचत को ध्यान में रखते हुए सोलर प्लांट स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इस परियोजना पर लगभग 12 लाख 65 हजार 871 रुपये की अनुमानित लागत आएगी। सोलर प्लांट लगने के बाद गौशाला में विद्युत आपूर्ति बेहतर होगी और बिजली खर्च में भी कमी आएगी। बोर्ड बैठक में सभासदों ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि गौशालाओं में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। वहीं अध्यक्ष डॉ. प...