बागपत, जुलाई 28 -- खेकड़ा। कांवडियों के लिए रेलवे ने गुरूवार से कांवड स्पेशल ट्रेन शुरू की है। दिल्ली से सवा चार बजे चलने वाली 64033 यात्री ट्रेन अब हरिद्वार तक जाएगी। इससे शिव भक्तों में खुशी का माहौल है। गुरुवार से पवित्र श्रावण माह शुरू होने जा रहा है। ऐसे में रेलवे भी कांवडियों की सेवा में तत्पर दिखाई दे रहा है। अभी तक दोपहर 11 बजे केवल एक ट्रेन हरिद्वार तक जाती थी, लेकिन अब गुरूवार से शामली तक जाने वाले 64033 सवारी गाडी भी हरिद्वार तक जाएगी। दिल्ली से सवा चार बजे चलने वाली यह यात्री ट्रेन अभी तक शामली तक ही जाती थी, लेकिन अब यह ट्रेन रात 11 बजे तक हरिद्वार पहुंचा करेगी। यह भी पढ़ें- हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बस संचालन की तैयारियां पूरी वही सुबह चार बजे हरिद्वार से दिल्ली की ओर आने को मिलेगी। रेलवे के अनुसार यह व्यवस्था 14 अगस्त तक रहेग...