मुरादाबाद, जुलाई 14 -- 30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन माह जिम्मेदारों की परीक्षा की घड़ी होगी। कांवड पथ की मरम्मत और सड़क किनारे की साफ-सफाई विभागों के लिए हर साल किसी चुनौती से कम नहीं रहती है। मुरादाबाद जनपद कांवड़ यात्रा को लेकर कई मायनों में खास है। मुख्य रूप से चार मार्गों से गंगा जल लेकर आने-जाने वालों की भीड़ गुजरती है। वैसे तो मुरादाबाद-हरिद्वार-देहरादून मार्ग की जनपद क्षेत्र में लंबाई 36 किलोमीटर है। जबकि एनएच-9 पाकबड़ा से रामपुर जीरो प्वाइंट तक सड़क कांवड पथ के रूप में स्थापित है। मुरादाबाद से अगवानपुर-कांठ रोड हो कर श्रद्धालु जाते-आते हैं। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: कांवड़ मार्ग की सभी सड़कें 25 जुलाई तक गड्ढा मुक्त होंगीसड़क मरम्मत और तैयारी मुरादाबाद-डींगरपुर-संभल रोड से लाखों की संख्या में कांवड़िए गुजरते हैं। वैसे तो लोक नि...