कांवड यात्रा:::: बढ़ गए गंगा जली के रेट, कांवड़ पर महंगाई की मार
हापुड़, जुलाई 19 -- शिव भक्तों को इस बार कांवड़ यात्रा महंगी पड़ने वाली है। कांवड़ यात्रा भले ही पैदल होती है। लेकिन इस दौरान कांवड़ियों को गंगा जल लेने और उसे लेकर जाने के लिए काफी सामान की आवश्यकता होती है। इसके साथ ही कांवड़ियों के वस्त्र और डंडे भी अलग होते हैं। जो कि खरीदने के बाद ही कांवड़ यात्रा शुरू हो पाती है। कांवड़ का सामान बेचेने वाले व्यापारियों का कहना है कि इस बार सामान 10 से 15 परसेंट तक महंगा आ रहा है। जिसके कारण इस बार कांवड़ का सामान महंगा हो गया है। जिससे कांवड़ यात्रा पर महंगाई का असर दिखना तय है। कांवड़ यात्रा के लिए झोली, पिट्ठू, डंडे, नाड़ा, डोरी, गंगाजली, गमछे और भोले की टी शर्ट की आवश्यकता होती है। जिनके दाम इस बार 20 से 30 रुपए तक बढ़ गए हैं。
कांवड़ यात्रा में सबसे खास होती है कांवड़ कांवड़ यात्रा में सबसे आकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.