कांवड यात्रा::::कांवड़ शिविर संचालकों के साथ बैठक हुई
हापुड़, जुलाई 19 -- आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को कोतवाली परिसर में क्षेत्र के सभी कांवड़ शिविर संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें उच्च अधिकारियों द्वारा जारी नियमों और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांवड़ मेले के दौरान सुरक्षा और अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिविर संचालक पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के बाद ही अपने शिविर स्थापित करें। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: कांवड़ शिविरों में कैमरे और अग्निशमन व्यवस्था अनिवार्य सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।प्रभारी निरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.