एटा, मार्च 31 -- कंपिल गंगा घाट जल भरने जा रहे बाइक सवार कांवड़ियों को बिना लाइट के दौड़ रहे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो बाइक पर सवार छह कांवड़िये घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार की देररात की है। दो बाइक सवार छह युवक गांव महाराजपुर से अन्य लोगों के साथ मिलकर कांपिल गंगा घाट जल भरने जा रहे थे, गांव विजेदेपुर निर्माणाधीन पुलिया के पास पहुंचे। वही पर बगैर लाइट ट्रैक्टर से बाइक सवार टकरा गए। दोनों बाइक सवार टक्कर लगने के बाद खाई में गिर गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। सूचना पर अलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। घायलों ने अपने नाम नीतेश, आदित्य, पुनीत, कन्हैय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.