बुलंदशहर, अगस्त 9 -- अहार क्षेत्र के प्रसिद्ध अंबकेश्वर महादेव मंदिर पर रविवार यानी एकादशी से ही कांवड़ियों द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक शुरू कर दिया गया। हरिद्वार और गौमुख समेत विभिन्न तीर्थस्थलों से गंगाजल लेकर पहुंचे शिवभक्त मंदिर में पहुंचकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर रहे हैं। रविवार से शुरू हुआ जलाभिषेक मंगलवार देर रात तक जारी रहने की संभावना है।मौसम के मिजाज को देखते हुए शिवभक्त शिवरात्रि के इंतजार न करते हुए मंदिर पर पहुँचते ही जलाभिषेक कर रहे है। कांवड़ मेले को लेकर रविवार देर रात से ही मंदिर परिसर में शिवभक्तों की भारी भीड़ पहुंचनी शुरू हो जाएगी। सोमवार देर रात तक श्रद्धालुओं की संख्या सबसे अधिक होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- कांवड़ -- बोलबम के उद्घोष के साथ गंतव्य को बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़िया इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने...