कांवड़--कछला से लौट रहे कांवड़ियों का स्वागत
बदायूं, अगस्त 2 -- बिल्सी। बिसौली-कासगंज बाईपास मार्ग स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के संचालक मनीष पाल वार्ष्णेय ने कछला गंगा घाट से जल भरकर लौट रहे कांवड़ियों को भोजन कराया। इस दौरान सैकड़ों कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। व्यापारी ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से सावन माह में कांवड़ियों की सेवा करते आ रहे हैं। उनका मानना है कि भगवान शिव के भक्तों की सेवा करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। कछला गंगा घाट से गंगाजल लेकर बरेली जनपद के सिरौली थाना क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों के सैकड़ों कांवड़िये बाईपास मार्ग से होकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे थे। सेवा शिविर पर कांवड़ियों को बैठाकर भोजन कराया गया तथा पेयजल की भी व्यवस्था की गई। यह भी पढ़ें- Badaun News: जलाभिषेक को निकला भोले का कारवां यह भी पढ़ें- Bareily News: कछला, गढ़मुक्तेश्वर के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.