कांवड़ से सजा छोटी काशी का बाजार, शिव भक्तों से गुलजार हुआ मेला
बुलंदशहर, अगस्त 7 -- छोटी काशी में श्रावण मास में कांवड़ मेले की रौनक देखते ही बन रही है। जाह्नवी द्वार से लेकर शिव चौक और मस्तराम घाट के आसपास कांवड़ की दुकानें सज गई हैं। शिव भक्त गंगा तट से कावड़ भरकर अपने गंतव्य को कूच कर रहे हैं। नगर का यह नजारा धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अनूठा संगम प्रस्तुत कर रहा है। शुक्रवार को दूर-दराज से कावड़ में गंगाजल लेने पहुंच रहे शिवभक्तों से नगर का माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया है। बाजारों में सजी रंग-बिरंगी कांवड़ श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं。 यह भी पढ़ें- बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा हाईवेकांवड़ यात्रा का माहौल मस्तराम घाट और गंगा के विभिन्न घाटों पर सुबह से ही शिवभक्तों की आवाजाही शुरू हो जाती है जो देर रात तक अनवरत जारी रहती है। श्रद्धालु गंगा स्नान करने के बाद विधि-विधान से गंगाजल को का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.