कांवड़ से पहले पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर
हरिद्वार, मई 22 -- हरिद्वार, संवाददाता। आगामी मानसून, बढ़ती गर्मी और कांवड़ मेले को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागों को मानसून से पूर्व नालों और नालियों की सफाई पूरी करने, संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों का चिन्हांकन करने और राहत केंद्रों को पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया। पेयजल संबंधी शिकायतों के लिए जल संस्थान का टोल फ्री नंबर 18001804100 भी जारी किया गया है। शुक्रवार को जिला आपदा प्रबंधन सभागार में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें, ताकि मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी से समय रहते निपटा जा सके। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.