आगरा, अगस्त 11 -- सोरों रेलवे स्टेशन से श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन चोरी करने वाले शातिर आरोपी को जीआरपी ने कासगंज स्टेशन से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। जीआरपी ने आरोपी के कब्जे से श्रद्धालुओं के चोरी हुए चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक जीआरपी थानाध्यक्ष कोमल कुंतल के नेतृत्व में मंगलवार की सुबह करीब नौ बजकर 50 मिनट पर स्थानीय जंक्शन रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर टीम को एक युवक दिखाई दिया। टीम ने संबंधित युवक से पूछताछ शुरू की तो वह सकपका गया। पुलिस ने हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से चार मोबाइल फोन बरामद हुए। यह भी पढ़ें- Agra News: कांवड़ श्रद्धालुओं के चोरी चार मोबाइलों के साथ एक गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम अवनीश उर्फ कंचन पुत्र बच्चू सिंह निवासी कुढी थाना खैरगढ फिरोज...