नई दिल्ली, मई 30 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आगामी कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उच्च स्तरीय 'कांवड़ समिति' का पुनर्गठन किया है। दिल्ली सरकार के संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा इस समिति के अध्यक्ष होंगे। वहीं, दिल्ली के पांच विधायकों को बतौर सदस्य इसमें शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार इस वर्ष भी शिवभक्तों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए विशेष सहायता देगी। मुख्यमंत्री के अनुसार, कांवड़ समिति में विधायक अजय महावर, अनिल शर्मा, करनैल सिंह, संजय गोयल और उमंग बजाज को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल एक पारंपरिक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि जनआस्था का एक विराट महोत्सव है। यह भी पढ़ें- कांवड़ शिविरों को विशेष सहायता देगी दिल्ली सरकार सावन माह में दि...