कांवड़ शिविरों को विशेष सहायता देगी दिल्ली सरकार
नई दिल्ली, मई 30 -- आगामी कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उच्च स्तरीय ''कांवड़ समिति'' का पुनर्गठन किया है। दिल्ली सरकार के संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा इस महत्वपूर्ण समिति के अध्यक्ष होंगे, जबकि दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले पांच विधायकों को बतौर सदस्य इसमें शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि कांवड़ शिविरों को इस वर्ष भी दिल्ली सरकार शिवभक्तों के लिए सम्मानजनक एवं बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए विशेष सहायता देगी। यह भी पढ़ें- रेखा गुप्ता ने कपिल मिश्रा को दी बड़ी जिम्मेदारी; इस कमेटी का बनाया अध्यक्ष; ये 5 विधायक बने सदस्यकांवड़ समिति के सदस्य मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार इस कांवड़ समिति में विधायक अजय महावर, अनिल शर्मा, करनैल सिंह, संजय गोयल व उमंग बजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.