मथुरा, फरवरी 13 -- महाशिवरात्रि पर कांवड मार्गों के साथ-साथ महानगर के प्रमुख मार्गों के किनारे फुटपाथों पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम ने अभियान छेड़ दिया है। गुरुवार को नगर निगम की टीम ने मसानी तिराहे से डीग गेट के बीच फुटपाथों पर हो रहे अस्थाई अतिक्रमण उखाड़े फेंके। बताते चलें कि महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में कांवड़िये वृंदावन से जयसिंहपुरा, आकाशवाणी, मसानी तिराहा, डीग गेट होते हुए भूतेश्वर की ओर आते हैं। इस बीच फुटपाथों पर भारी अतिक्रमण है। खासकर, मसानी से डीग गेट के बीच जहां ढकेलों की लंबी कतार लगी हुई है, वहीं मैकेनिकों ने भी फुटपाथों पर अतिक्रमण कर रखा है। इसके साथ ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गोविंद नगर गेट के आसपास भी अतिक्रमण था। गुरुवार को सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी व प्रवर्तन दल ने गोविंद नगर क्षेत्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.