कांवड़ लेने गए युवक की मेरठ में सड़क हादसे में मौत
हाथरस, अगस्त 9 -- हाथरस, संवाददाता। कांवड़ लेने गए हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के भट्ठा वाली गली निवासी युवक की मेरठ में जरौला के निकट सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हाथरस से उसके परिजन रवाना हो गए। यश 20 पुत्र मुकेश कुमार निवासी भट्ठा वाली गली सहारनपुर में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता पुलिस में हैं और सहारनपुर में ही रहते हैं। यश भी उनके साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। परिजनों ने बताया कि यश सहरारनपुर से कांवड़ लेने के लिए गढ़ मुक्तेश्वर गया था। उसके साथ उसका एक साथी भी था। यह भी पढ़ें- हाईवे कांवड़ मार्ग पर हुए हादसों में 15 कांवड़िया घायल, एक की मौत मेरठ के पास जरौला के निकट उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में यश की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। साथी का उपचार अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.