कांवड़ लेने आया मासूम बिछड़ा, पुलिस ने परिजनों को मिलाया
मेरठ, अगस्त 10 -- पुलिस ने बिछड़े मासूम कांवड़िया को परिजनों से मिलाया हाईवे कांवड़ मार्ग पर बुलंदशहर के बराल निवासी अपने चाचा अनिल के साथ हरिद्वार से कांवड़ ला रहा 12 वर्षीय सार्थक पुत्र वेदप्रकाश बिछड़ गया। बिछड़ा कांवड़िया को रोता देख पुलिस ने जानकारी ली। बिछड़े कांवड़िया का साथ लेकर उसके चाचा की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि बिछड़े मासूम कांवड़िया को थाना महिला हेल्प डेस्क लाकर खाना खिलाया गया और फोन पर उसके मौसा से बातचीत कर माता पिता से बात की गई। उसके माता पिता द्वारा सुबह आने की बात कहने पर महिला हेल्प डेस्क में ही उसके आराम करने की व्यवस्था की गई। परिजनों के पहुंचने पर सोमवार सुबह कांवड़िया को परिजनों के सुपुर्द किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.