हिन्दुस्तान संवाद, अगस्त 13 -- कांवड़ यात्रा के दौरान चार बच्चों ने भगवान शिव से स्कूल फीस माफ होने की मन्नत मांगी थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद मथुरा के जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने मामले का संज्ञान लिया। सीकलां के बठैन गेट स्थित बैंक कालोनी से कांवड़ लेकर निकलीं तीन बहनों और एक भाई को डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह ने बुधवार को कलक्ट्रेट बुलाकर उनको पाठ्य सामग्री भेंट की। चारों बच्चों को एसडीएम सदर ने गोद लिया है। इनकी मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था भी की गयी है।कलेक्ट्रेट बुलाकर बच्चों को बांटी ड्रेस और कॉपी-किताबें बुधवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कोसीकलां के बठैन गेट के निकट स्थित बैंक कॉलोनी निवासी भरत सिंह के चार बच्चों को कलक्ट्रेट कार्यालय बुलाया। इनमें साधना, मुस्कान, प्रेरणा और एक बेट शिवम है, जो 11व...