हाथरस, फरवरी 13 -- कांवड़ लाने वाले कांवड़ियों का किया स्वागत -(A) सासनी। महाशिवरात्रि पर गंगा घाट से कांवड़ लाने के लिए भोले के भक्त गंगा घाटों की ओर प्रस्थान करने लगे है। कांवड़ मेला शुरू होते ही सड़क पर बम-बम भोले के जयकारे गूंजने लगे हैं। साथ ही कांवड़ मार्गों पर शिव भक्तों की लगातार संख्या बढ़ती जा रही है। गंगा घाटों से आने वाले कांवड़िये भी कांवड़ मार्गों से होकर उत्साह के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। हाइवे पर जगह जगह कांवड़ मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मेडिकल सुविधा के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी सुचारू रहेंगी, नरौरा के रामघाट से कांवड़ मेला शुरू होते ही बम-बम भोले की गूंज तेज होने लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.