गुड़गांव, जुलाई 10 -- पुलिस एनकाउंटर में मारे गए युवकों को कुख्यात दीपक नांदल गैंग के शार्प शूटर बता रही है, उनके गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। मुठभेड़ में मारे गए शूटरों के परिजनों ने पुलिस की पूरी कार्रवाई को कटघरे में खड़ा कर दिया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस असली और बड़े गैंगस्टरों को पकड़ने में पूरी तरह नाकाम है। अपनी नाकामी छिपाने के लिए ऐसे गैंगस्टरों द्वारा बहकाए गए नादान और बिना आपराधिक इतिहास वाले बच्चों का एनकाउंटर किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम एनकाउंटर: मारे गए 4 बदमाशों में एक नाबालिग, जेवलिन थ्रो का था खिलाड़ी; हाथ में था एक और हुनरपरिजनों के आरोप रोहतक के भालोट गांव के रहने वाले तीन युवक अंकित, आर्यन और नितिन-अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। बुधवार को घर से बेहद सामान्य तरीके से निकले इन युवाओं की शुक्रवार सुबह म...