सहारनपुर, जुलाई 14 -- सहारनपुर, संवाददाता। कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन ने कांवड़ मार्गों पर बिजली, सड़क, प्रकाश व्यवस्था और डीजे मानकों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में डीएम अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता और एसएसपी अभिनंदन की मौजूदगी में पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और कांवड़ आयोजकों के साथ समन्वय बैठक हुई। थानावार समीक्षा के दौरान आयोजकों से फीडबैक भी लिया गया। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी बेहतर तालमेल के साथ ड्यूटी निभाएं। नगर निगम और जिला पंचायत कांवड़ मार्ग पर पथ प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करें। विद्युत विभाग जर्जर तार बदलने, ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग, खंभों पर आठ फीट तक प्लास्टिक टेपिंग और रिफ्लेक्टर लगाने का काम मिशन मोड में पूरा करे। यह भी पढ़ें- Moradab...