रुडकी, अगस्त 4 -- रुड़की, कार्यालय संवाददाता। उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति की ओर से नगर निगम परिसर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर फूल-मालाएं पहनाई। मुख्य अतिथि जेएम दीपक रामचंद्र सेट ने कहा कि भारत की संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम और सर्वधर्म समभाव की भावना पर आधारित है। लोगों ने इस आयोजन से आपसी भाईचारे और एकता की मिसाल पेश की है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि ऐसे आयोजन राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करते हैं तथा समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।समिति के अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से मुस्लिम समाज कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों का स्वागत करता आ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...