शाहजहांपुर, अगस्त 17 -- शाहजहांपुर। श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन को लेकर सिंधौली पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। शनिवार को पुलिस ने कांवड़ यात्रियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम जानी और सुरक्षित यात्रा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए。 यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: कांवड़ यात्रा मार्ग का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी कांवड़ यात्रियों के लिए दिशा-निर्देश प्रभारी निरीक्षक थाना सिंधौली ने कांवड़ यात्रियों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में ब्रीफ करते हुए कहा कि सभी कांवड़िए एक साथ और अनुशासन के साथ यात्रा करें। निर्धारित कांवड़ मार्ग का ही प्रयोग करें और यात्रा के दौरान आपसी समन्वय बनाए रखें। पुलिस ने श्रद्धालुओं से किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने ...