हरदोई, जुलाई 24 -- हरदोई। श्रावण मास में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुरक्षा की दृष्टि से जिले को दो जोन और सात सेक्टर में बांटा गया है। कांवड़ यात्रा मार्गों पर गड्ढों को भरने, झाड़ियों की सफाई और बिजली के तारों व ट्रांसफार्मर की जांच का काम भी शुरू करा दिया गया है। शिवालयों के पुजारियों और धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर उनका फीडबैक लिया गया है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि आगामी 30 जुलाई से श्रावण मास शुरू होगा। इस दौरान चार सोमवार पड़ेंगे। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। यह भी पढ़ें- Banka News: श्रावणी मेले से पहले कांवरिया पथ पर बढ़ी चहल-पहल, तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार सभी प्रमुख गंगा घाटों पर स्थानीय गोताखोरों की व्यवस्था के साथ प...