मुजफ्फर नगर, जुलाई 21 -- पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण ने कहा कि कांवड़ यात्रा-2026 सकुशल, सुरक्षित दुर्घटनामुक्त सम्पन्न हो,इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उप्र के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण सोमवार की रात्रि में रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में कांवड़ यात्रा की तैयारियों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। बैठक में सहारनपुर परिक्षेत्र के जनपद मुजफ्फरनगर, सहारनपुर एवं शामली की कानून-व्यवस्था तथा कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी विभागों में आपसी समन्वय स्थापित कर शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त आईजीआरएस , यक्ष एप , साइबर अपराध नियंत्रण, सीसीटीएनएस , ई-साक्ष्य , ई-समन , मिशन शक्ति, जेडएफडी एवं आरटीसी की प्रगत...