नई दिल्ली, जुलाई 29 -- हर साल सावन के पवित्र महीने में, भक्त पैदल कांवड़ यात्रा करते हैं। वे गौमुख, गंगोत्री धाम और हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आते हैं और सावन की शिवरात्रि पर शिव मंदिरों में इसे अर्पित करते हैं। इस साल ये कांवड़ यात्रा 30 जुलाई को होने वाली है। इस दौरान दिल्ली में ट्रैफिक पर भी असर पड़ सकता है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की सहूलियत के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि दिल्ली के वेस्टर्न रेंज में कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में कांवड़ियों के दिल्ली से होकर गुजरने की उम्मीद है। इस दौरान वह दिल्ली बॉर्डर से होते हुए हरियाणा और राजस्थान की ओर आगे बढ़ेंगे। ऐसे में कांवड़ियों की आवाजाही और सड़कों के किनारे कांवड़ कैंप लगने की वजह से कई जगहों पर ट्रैफिक जाम औ...