हरिद्वार, अप्रैल 28 -- हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार में आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। यात्रा मार्ग, शहर क्षेत्र और मेला क्षेत्र से जुड़े सभी जरूरी निर्माण कार्य 30 जून तक हर हाल में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सुरक्षा, यातायात और साफ-सफाई से जुड़ी व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त करने पर विशेष जोर दिया गया है। इस वर्ष कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगी। यात्रा से लगभग एक माह पहले ही सभी तैयारियां पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़, यातायात दबाव और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को तेज कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा के लिए 100% एलपीजी आपूर्ति बनाए रखने का अनुरोध, मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र से की...