कांवड़ यात्रा से पहले सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करें: मंडलायुक्त
सहारनपुर, जुलाई 8 -- सहारनपुर, संवाददाता। मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मंडल के तीनों जिलाधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस बार कांवड़ियों की संख्या बढ़ने की संभावना है, इसलिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात कर विस्तृत कार्ययोजना लागू की जाए। कांवड़ मार्गों को गड्ढामुक्त करने, बिजली के लटके तार दुरुस्त कराने, ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल की बैरिकेडिंग तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सभी विद्युत उपकेंद्रों के अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल नंबर पुलिस-प्रशासन के पास उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। उन्होंने दिशा-सूचक संकेतकों की मरम्मत, नए संकेतक लगाने, दुर्घटना संभावित स्थलों पर चेतावनी बोर्ड लगाने और सहायक मार्गों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.