हरिद्वार, जुलाई 7 -- आगामी 30 जुलाई से हरिद्वार में कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। इसे लेकर पुलिस और प्रसाशन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बीच हरिद्वार में बड़ी साजिश बेनकाब हुई है। पुलिस ने नकली नोटों के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पंजाब के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 500-500 के 169 नकली नोट बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में दो पिता और दो पुत्र हैं। आरोपी कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर बाजार में नकली नोट खपाने की फिराक में थे। आरोपियों ने हरिद्वार में कुछ नकली नोट चला दिए थे। उन्होंने गुरदासपुर में 20 हजार रुपये देकर नकली नोट खरीदे थे।एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में सरजीत पुत्र करनाल,टिंकू पुत्र सरजीत, सुमित पुत्र संजीव और संजीव पुत्र रघुवीर चारों निवासी गुरदासपुर पंजाब शामिल हैं। य...