हरिद्वार, मई 4 -- आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियों में तेजी लाते हुए सभी विभागों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा मार्ग और शहर में चल रहे सभी निर्माण कार्य यात्रा शुरू होने से पहले हर हाल में पूरे किए जाएं। साथ ही चेतावनी दी कि नालियों की सफाई में लापरवाही या जलभराव की स्थिति पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम को सीवरेज से जुड़े निर्माण कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग को सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाने और गड्ढों का तत्काल पेचवर्क कराने को कहा गया। उन्होंने साफ कहा कि सड़क किनारे किसी भी प्रकार का मलबा या निर्माण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.