कांवड़ यात्रा से पहले एमडी ने परखी बिजली व्यवस्थाएं
सहारनपुर, जुलाई 17 -- सहारनपुर, संवाददाता। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने गुरुवार को मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर होते हुए उत्तराखंड बॉर्डर तक कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर विद्युत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को 22 जुलाई तक कांवड़ मार्ग से जुड़े सभी सुरक्षा कार्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। एमडी ने मार्ग पर स्थित बिजली के पोलों को आठ फीट तक पीवीसी कवर से ढकने, ट्रांसफार्मरों की बैरीकेडिंग, विद्युत लाइनों की गार्डिंग तथा सभी विद्युत तंत्र को निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। सहारनपुर में उन्होंने 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र शाकुंभरी का भी निरीक्षण किया और मेंटेनेंस, प्रोटेक्शन सिस्टम, अर्थिंग तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- मेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.