गंगापार, अगस्त 13 -- गौहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज और बनारस की कांवर यात्रा को लेकर प्रशासन ने प्रयागराज की ओर जाने वाले ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है जिससे गौहनिया से लेकर गौहनिया जसरा बाईपास तक फोरलेन के दोनों तरफ भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। कई दिनों से सैकड़ों ट्रक देर रात तक फंसे रहते हैं।ट्रकों के हाईवे की सड़क पर रुकने के चलते बाईपास पर यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। इस राजमार्ग से केवल छोटे वाहनों को आने-जाने की अनुमति दी गई है। घूरपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्र ने बताया है कि प्रयागराज में कांवरियों का आना-जाना बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: आज रात 12 बजे से लागू होगा ट्रैफिक डायवर्जन का दूसरा चरण बम-बम भोले के नारों के साथ हजारों की तादाद में कांवर यात्री विभिन्न मार्गों से जल लेने के लिए त्रिवे...