संतकबीरनगर, अगस्त 12 -- कांटे, हिन्दुस्तान संवाद। हाईवे पर चल रही कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद मंगलवार को यातायात व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य हो गई। पुलिस प्रशासन ने प्रमुख मार्गों से रूट डायवर्जन हटा दिए हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही फिर से सामान्य रूप से शुरू हो गई है।कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद मुख्य मार्गों पर बसों और निजी वाहनों का संचालन फिर से शुरू हो गया है। इससे यात्रियों और स्थानीय निवासियों को राहत मिली है। ये कांवड़ यात्रा के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों से प्रभावित थे। भीड़भाड़ वाले चौराहों और प्रमुख स्थानों से अस्थायी बैरिकेडिंग और मोड़ जनपद के बार्डर टेमा रहमत में लगे डायवर्जन हटा दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- Bagpat News: रास्ते खुले, बेरीकेटिंग हटी, पटरी पर लौटा जन-जीवन हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और संभावित जाम से ...