गाज़ियाबाद, जून 3 -- गाजियाबाद। जिलाधिकारी ने बुधवार को कांवड़ यात्रा की तैयारी के लिए समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा की सभी तैयारियां माइक्रो प्लान के आधार पर समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर आवश्यक सुविधाओं के साथ स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, विश्राम स्थलों एवं प्रकाश व्यवस्था की उपलब्धता की जाए।कांवड़ मार्गों को गड्ढामुक्त, स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने, मार्गों पर नियमित साफ-सफाई, पथ प्रकाश व्यवस्था और जलपान केंद्र की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- मेला अवधि में विद्युत सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए : एसडीओ बैठक में सीडीओ कुमार सौरभ, ...