कांवड़ यात्रा वार्ड बनकर तैयार, डॉक्टर-कर्मी प्रशिक्षित
अमरोहा, जुलाई 16 -- सावन माह की कांवड़ यात्रा की तैयारियों के बीच जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में दस बेड का कांवड़यात्रा वार्ड बनकर तैयार है। आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की 24 घंटे उपलब्धता के लिए जिला अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारियों की टीमें बनाकर ट्रॉमा सेवाओं का प्रशिक्षण दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग सावन कांवड़ यात्रा की तैयारी में जुटा है। श्रद्धालुओं को भर्ती करके इलाज की सुविधा के लिए जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में दस बेड का कांवड़ यात्रा वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा आइसोलेशन सेंटर में भी दस बेड का अलग से इंतजाम किया गया है। कांवड़ यात्रा वार्ड में शिफ्टवार चार विशेषज्ञ डॉक्टरों के अलावा दो पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाएगी। विभागीय स्तर पर बीमारियों की जांच और दवाओं का इंतजाम भी कर लिया गया है। इसके अलावा हादसा होने या गंभीर स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.