कांवड़ यात्रा में 'शून्य अपशिष्ट पंडाल' का संदेश
आगरा, अगस्त 3 -- स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत कांवड़यात्रा/ परikrama के दौरान नगर निगम और म्यूज फाउंडेशन की ओर से सोमवार को बल्केश्वर मंदिर एवं पार्वती घाट पर 'शून्य अपशिष्ट पंडाल- स्वच्छ उत्सव की पहचान' अभियान चलाया गया। इसके माध्यम से श्रद्धालुओं, पंडाल संचालकों और स्थानीय लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और कचरा प्रबंधन के बारे जागरूक किया गया। हरीपर्वत जोन के वार्ड संख्या 56 और 91 में आयोजित इस अभियान का नेतृत्व एसएफआई रचना गुप्ता ने किया। उनके साथ म्यूज फाउंडेशन की टीम के सदस्य विजय, हरिओम, रोशनी, प्रिया सोनी, सिद्धार्थ और ऋषि मौजूद रहे। टीम ने कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें और धार्मिक आयोजनों को पर्यावरण के अनुकूल बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.