कांवड़ यात्रा में रील और रफ्तार का कहर, दो हादसों में 11 कांवड़िएं घायल
सहारनपुर, अगस्त 9 -- कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 11 कांवड़िए घायल हो गए। सरसावा में रील बनाने के प्रयास के दौरान कांवड़ियों की बाइक सामने से आ रही बाइक से भिड़ गई, जबकि नानौता में बाइक फिसलने और टायर फटने से छह कांवड़िए घायल हुए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि दो को गंभीर हालत में रेफर किया गया। सरसावा में रविवार रात करीब 11:30 बजे हरियाणा के यमुनानगर के गांव कांसापुर निवासी राजकुमार (28) पुत्र संगम लाल और चंद्रकांत (30) पुत्र चक लाल बाइक से हरिद्वार जा रहे थे। हाईवे कट पर कस्बे की रंगीन रोशनी देखकर चंद्रकांत रील बनाने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान सामने से आई अवेंजर बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में राजकुमार, चंद्रकांत समेत पांच लोग घायल हुए। इनमें नकुड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.