कांवड़ यात्रा में निर्धारित मानकों का पालन करके बजाए डीजे
मुरादाबाद, जुलाई 31 -- मुरादाबाद। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को पंचायत भवन सभागार में अपर जिलाधिकारी नगर अंकुर श्रीवास्तव, एसपी सिटी रणविजय सिंह और एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार की मौजूदगी में कांवड़ समितियों, शिविर संचालकों और डीजे संचालकों की बैठक हुई। अधिकारियों ने शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी नगर अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान ध्वनि प्रदूषण को लेकर निर्धारित मानकों का पालन हर हाल में कराया जाएगा। अधिक तेज आवाज से बुजुर्गों, बच्चों, हृदय रोगियों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को परेशानी होती है। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा में सुरक्षा से समझौता नहीं, नियमों का पालन करें श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.