हरिद्वार, जुलाई 7 -- धर्मनगरी हरिद्वार की भीड़ और यहां हर दिन पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालुओं को नकली नोट गिरोह आसान निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले सात दिनों में जिले में नकली नोटों के तीन मामलों का खुलासा हुआ है। इनमें दो मामले श्यामपुर थाना क्षेत्र और एक शहर कोतवाली क्षेत्र का है। तीनों मामलों में पुलिस ने कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर एक लाख 85 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों मामलों में आरोपियों का मकसद हरिद्वार की भीड़भाड़ वाले बाजारों, दुकानों और छोटे कारोबारियों के बीच नकली नोट खपाना था। हरिद्वार में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में छोटे लेनदेन के दौरान नकली नोट आसानी से चलने की संभावना रहती है, जिसका फायदा उठाने की साजिश रची जा रही थी। यह भी पढ़ें- ...