कांवड़ यात्रा में दुर्घटना में घायल की उपचार के दौरान मौत
मुजफ्फर नगर, अगस्त 19 -- छपार। कांवड़ यात्रा के दौरान बाइक सवार कांवड़ियां सडक दुर्घटना में घायल हो गया था। जिसकी दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। दिल्ली के बुराडी निवासी प्रेमचंद पुत्र रमेश ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें उसने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान उसका पुत्र कबीर बाइक से हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहा था। गत चार अगस्त को जैसे ही वह नेशनल हाईवे पर दिल्ली-हरियाणा टूरिस्ट ढाबे के पास पहुंचा तो तेज गति से आ रहे कार चालक ने अनियंत्रित होकर उसकी बाइक में टक्कर मार मार दी थी। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया था और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने एंबुलेंस के द्वारा घायल को जिला अस्पताल भिजवाया था। जहां से उसे चिकित्सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.