कांवड़ यात्रा में दर्दनाक हादसा, गंगाजल लेकर लौट रहे 4 बच्चों की गंगनहर में डूबने से मौत
ज्वालापुर, जुलाई 31 -- कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार से बहुत ही दर्दनाक घटना सामने आई है। चंडीगढ़ से गंगाजल लेने पहुंचे चार बच्चों की शुक्रवार दोपहर ज्वालापुर में गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चारों बच्चे नहर में स्नान कर रहे थे। इस दौरान नहर में बने गहरे गड्ढे में चारों बच्चे फंस गए। काफी कोशिशों के बाद भी बच्चे नहर से बाहर नहीं निकल सके और डूबने लगे। सूचना मिलते ही जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जल पुलिस ने तीन बच्चों को नहर से बाहर निकाला, जबकि चौथे को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू किया। चारों बच्चों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नगर कोतवाली पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के लिए राजस्थान पुलिस का एक्शन प्लान पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.