कांवड़ यात्रा में जीवनदायिनी बनी 108 एम्बुलेंस, पांच दिन में 400 श्रद्धालुओं को समय रहते पहुंचाया अस्पताल
रुडकी, अगस्त 5 -- रुड़की, संवाददाता। कांवड़ यात्रा के दौरान 108 एम्बुलेंस सेवा चौबीसों घंटे तैनात है। एंबुलेंस सेवा पिछले पांच दिनों में विभिन्न मार्गों से करीब 400 श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार देने के बाद सुरक्षित नजदीकी अस्पतालों तक पहुंचा चुकी है। यात्रा के दौरान अत्यधिक भीड़, लंबी पैदल यात्रा और गर्मी के कारण कई श्रद्धालु डिहाइड्रेशन, चक्कर आने, बेहोशी, अत्यधिक थकान और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार हुए। वहीं सड़क दुर्घटनाओं और फिसलने जैसी घटनाओं में घायल कांवड़ियों को भी 108 एम्बुलेंस कर्मियों ने तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: तबीयत बिगड़ने पर कांवड़िये को साथियों से मिलवाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.