बस्ती, अगस्त 17 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क हादसे में घायल एक कांवड़िये की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज लखनऊ में मौत हो गई। वह 10 अगस्त को पवित्र सरयू नदी का जल लेने के बाइक से अयोध्या जा रहा था। बस्ती जनपद के छावनी थानांतर्गत विक्रमजोत के पास उसकी बाइक डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें कांवड़ श्यामू उर्फ कृष्ण चंद्र निवासी बड़ा बढ़या थाना वाल्टरगंज को गंभीर चोट आई। जबकि उसका साथी सुरक्षित बच गया था। घायल श्यामू को सीएचसी विक्रमजोत से मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर किया गया था। बाद में यहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया था। यहां इलाज के दौरान श्यामू ने दम तोड़ दिया। जिले के वाल्टरगंज के बड़ा बढ़या निवासी श्यामू उर्फ कृष्ण चंद्र, रुधौली सुगर में काम करता था। परिजनों के अनुसार 10 अगस्त को मिल से छुट्टी ल...