कांवड़ यात्रा में उमड़ी आस्था, व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे शिवभक्त
हरिद्वार, जुलाई 31 -- कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से गंगाजल लेने पहुंचे कांवड़ियों ने यात्रा मार्ग पर की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस बार सुविधा और सुरक्षा के लिहाज से बेहतर इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं ने पेयजल, चिकित्सा सेवाओं और यातायात प्रबंधन को यात्रा को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण बताया। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से आए शिवभक्त मांगे राम प्रजापति ने कहा कि यात्रा मार्ग पर कांवड़ियों की सुविधा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन लगातार श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं का ध्यान रख रहा है और सभी कांवड़ियों को भी यात्रा के दौरान प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। यह भी पढ़ें- बोल बम के जयघोष से गूंजा कांवड़ पटरी मार्ग, बढ़ी शिवभक्तों की संख्यासुविधाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.