कांवड़ यात्रा में अफवाहों को रोकने में मदद करेंगे यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स
नोएडा, जुलाई 25 -- कांवड़ यात्रा को सफल बनाने, सोशल मीडिया पर अफवाह पर अंकुश लगाने और लोगों को जागरूक करने के लिए नोएडा पुलिस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स की मदद लेगी। इस संबंध में पुलिस ने गौतमबुद्धनगर जिले में रहने वाले इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के साथ बैठक की है। इस बैठक में आईपीएस राहुल श्रीवास्तव, डीसीपी साइबर सुरक्षा शैव्या गोयल, एडीसीपी मुख्यालय सुधीर कुमार और यूट्यूबर मृदुल तिवारी, नितिन और पवन यादव सहित कई इन्फ्लुएंसर्स ने हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- अफवाह पर सख्त ऐक्शन लें, कांवड़ यात्रा को लेकर योगी ने DM को दिए कई निर्देश पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कई बार सोशल मीडिया पर बिना तथ्यों की पुष्टि किए भ्रामक या पुरानी घटनाओं को नया बताकर वायरल कर दिया जाता है, जिससे अफवाह फैलती है और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.