कांवड़ यात्रा मार्ग के 18 शिक्षण संस्थानों में रहेगा अवकाश
देहरादून, जुलाई 28 -- पौड़ी। नीलकंठ कांवड़ मेला के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर डीएम पौड़ी स्वाति एस. भदौरिया ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले 18 शिक्षण संस्थानों में निर्धारित अवधि के लिए अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के मकसद से लिया गया है। डीएम ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की संख्या काफी रहती हैं। संबंधित अधिकारियों को आदेश का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। 30 जुलाई से 11 अगस्त तक जिन स्कूलों में अवकाश रहेगा उनमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय नीलकंठ, राजकीय इंटर कॉलेज नीलकंठ, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, दिउली और राजकीय इंटर कॉलेज दिउली शामिल है। यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कल से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.