गाजीपुर, अगस्त 13 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। नवागत एडीजी जोन वाराणसी नवीन अरोड़ा गुरुवार को गाजीपुर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और लंबित पत्रावलियों को निस्तारित करने का निर्देश दिया। इसी के साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों, वेलफेयर, एचएलएनएस, ह्यूमन रिसोर्स पोर्टल और यूपी कॉप से संबंधित शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान एडीजी ने निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर नियमित भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरंतर निरीक्षण करें। साथ ही लोगों की शिकायतों का निस्तारण करें। एडीजी नवीन अरोड़ा ने अधिकारियों से कहा कि पुलिसिंग में संख्या के बजाय गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाए। छोटे गुडवर्क दिखाने के बजाय बड़े अपराधियों, गैंगस्टरों और माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। उनके फॉरवर्ड और बै...